30 मई 2013 - 19:30
इराक़ में धमाके मुल्क को विभाजित करने की अमेरिकी साज़िश।

इराकी पार्लियामेंट के सदस्यों ने कहा है कि सोमवार को होने वाले कई आतंकवादी बम विस्फोट इराक़ को विभाजित करने की अमेरिकी उप राष्ट्रपति की साजिश का हिस्सा है

इराकी पार्लियामेंट के सदस्यों ने कहा है कि सोमवार को होने वाले कई आतंकवादी बम विस्फोट इराक़ को विभाजित करने की अमेरिकी उप राष्ट्रपति की साजिश का हिस्सा है। अदनान अलमयाही ने आज फार्स न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा कि अमेरिका के उप राष्ट्रपति जूबाडिन ने इराक़ को विभाजित करने की साजिश तैयार की है जिस पर बअसी और वहाबी तत्व अमल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को ज़ायोनी शासन को पैदा हुये खतरों पर चिंता है इसलिये वह विभिन्न तरह के षड्यंत्र करवाता रहता है और इराक में जारी आतंकवाद अमेरिका औऱ जायोनी सरकार की साजिश है जो सऊदी अरब और क़तर के पैसे से जारी है और तुर्की ने भी उसमें हिस्सा ले रखा है।