प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की फ़ॉरेन मिनिस्ट्री ने योरोपीय यूनियन के सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों पर से हथियारों की पाबंदी हटाने के फ़ैसले की आलोचना करते हुए इसे ख़तरनाक व जल्दबाज़ी में उठाया गया क़दम बताया।ग़ौरतलब है सोमवार को ब्रसल्ज़ में योरोपीय यूनियन के विदेश मंत्री घंटों बहस के बाद सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों पर लगे हथियारों की पाबंदी हटाने पर सहमत हो गए।ईरान की फ़ॉरेन मिनिस्ट्री के स्पीकर अब्बास एराक़ची ने मंगलवार को तेहरान में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि योरोपीय यूनियन के इस फ़ैसले से सीरिया में हालात जटिल होगें और इस देश के संकट के राजनैतिक हल निकालने की कोशिशों को धचका लगेगा।
30 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 424864
ईरान की फ़ॉरेन मिनिस्ट्री ने योरोपीय यूनियन के सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों पर से हथियारों की पाबंदी हटाने के फ़ैसले की आलोचना करते हुए इसे ख़तरनाक व जल्दबाज़ी में उठाया गया क़दम बताया...