30 मई 2013 - 19:30
सीरिया में सऊदी अरब के तीन इंटेलीजेंस तत्व गिरफ़्तार।

सीरिया सेना ने अपने ऑपरेशनों में भारी मात्रा में इस्राईल के बने हथियार जब्त किये हैं, इन हथियारों में अधिकृत फ़िलिस्तीन में बनाए गए संचार उपकरण भी शामिल हैं....

जानकार सूत्रों ने बताया है कि सीरिया में सऊदी अरब के तीन इंटेलीजेंस तत्व पकड़े गए हैं। अल-मिनार अखबार के अनुसार सीरिया सेना ने ऑपरेशन के दौरान सऊदी अरब के तीन इंटेलीजेंस तत्वों को गिरफ्तार कर लिया, ग़ौरतलब है सऊदी अरब इंटेलीजेंस अध्यक्ष बंदर बिन सुल्तान हैं। सीरिया सेना ने अपने ऑपरेशनों में भारी मात्रा में इस्राईल के बने हथियार जब्त किये हैं, इन हथियारों में अधिकृत फ़िलिस्तीन में बनाए गए संचार उपकरण भी शामिल हैं। सऊदी अरब के इंटेलीजेंस तत्वों ने स्वीकार किया है कि वह सीरिया के इलाक़ों से ज़ायोनी शासन के लिए जासूसी क्या करते थे। सऊदी जासूसों के अनुसार बंदर बिन सुल्तान के एक सहयोगी ने अल-क़ुसैर का दौरा करके आतंकवादियों के साथ मुलाकात की थी। जानकार सूत्रों ने यह भी कहा कि लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री साद अल-हरीरी और समीर जअजअ भी सीरिया की सीमा में दाखिल हुये हैं।