इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई ने आज सुबह पार्लियामेंट के स्पीकर और पार्लियामेंट के सदस्यों से मुलाकात में विधानमंडल को सभी मामलों का संरक्षक और कार्यपालिका को मैदान में सख़्त काम अंजाम देने का जिम्मेदार बताया और सरकार और पार्लियामेंट के बीच संबंधों में न्याय, बातचीत, सहयोग और कानून के पालन के संबंध में ताकीद और ग्यारहवें राष्ट्रपति चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा सबको कोशिश करनी चाहिए ताकि चुनाव जनता के जोश और भरपूर योगदान के साथ आयोजित हों क्योंकि इस्लामी इंक़ेलाब की सफलता से लेकर आज तक इस्लामी सिस्टम की स्थिरता और हुकूमत, जनता की मैदान में व्यापक मौजूदगी और समर्थन पर आधारित रहा है।इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर ने जोशीले चुनाव के आयोजन को देश की सुरक्षा और दुश्मनों के खतरों को दूर करने का सूचक बताते हुए कहा इस्लामी सिस्टम बड़ा गहरा और मजबूत सिस्टम है क्योंकि इसकी जड़ें जनता के अंदर हैं और उसे सार्वजनिक समर्थन हासिल है।इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर ने जनता के समर्थन को इस्लामी सिस्टम, मुल्क और क़ौम के सम्मान का कारण बताते हुए कहाः चुनावों में जनता की भागीदारी जोशीली और बड़े पैमाने पर होनी चाहिए।इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर ने चुनाव के सभी चरणों में नियमों को उचित, तार्किक, व्यापक और बिना किसी रुकावट के बताते हुए कहा: अब तक के सारे काम कानून की रौशनी में अंजाम पाये हैं और उम्मीदवारों ने अपने इंटरव्यु में कानून पर अमल की ताकीद की और क्षमताओं के समर्थन के बाद भी उन्होंने कानून का पालन किया इसलिए इन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहिए जिनकी याग्यता की पुष्टि नहीं हुई।इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर ने इस व्यवहार को कानून के महत्व और प्राथमिकता का सूचक बताते हुए कहा संभव है हम कानून से भी सहमत न हों लेकिन कानून पर हमारा अमल, कानून के अंतिम निर्णय होने का कारण बनता है।इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के मूल्यांकन और चयन के संबंध में जनता की अंतर्दृष्टि, दूर्दर्शिता और होशियारी पर बल दिया।इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर ने कहा कि ईरानी जनता की राजनीतिक समस्याओं में जागरूकता और अंतर्दृष्टि, विश्व मध्यम स्तर से बहुत बुलंद है और इसी तरह रेडियो और टीवी प्रोग्रामों के द्वारा भी जनता राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में अच्छे उम्मीदवार को पहचान सकते हैं।इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर ने कहा कि संभव है कि जिस नतीजे तक इंसान पहुंचे वह सही या ग़लत हो इसमें कोई मुश्किल नहीं है लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि आपने अपनी अंतर्दृष्टि और जागरूकता द्वारा चयन किया और निश्चित रूप से अल्लाह इस पर सवाब देगा।इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर ने राष्ट्रपति उम्मीदवारों को सलाह देते हुए कहा कि रेडियो और टीवी प्रोग्रामों में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि उन पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और उन्हें सावधान रहना चाहिए और जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए सच्चाई और वास्तविकता के खिलाफ़ बात नहीं करनी चाहिए।इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर ने कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की बातचीत वास्तविकता, सच और सही व सटीक सूचनाओं पर आधारित होनी चाहिए।
29 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 424359
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई ने आज सुबह पार्लियामेंट के स्पीकर और पार्लियामेंट के सदस्यों से मुलाकात में विधानमंडल को सभी मामलों का संरक्षक और कार्यपालिका को मैदान में सख़्त काम अंजाम देने का जिम्मेदार बताया