27 मई 2013 - 19:30
अमेरिका और इस्राइल की सीरिया विरोधी साज़िशें नाकाम होंगी।

सीरिया के सूचना एंव प्रसारण मंत्री इमरान ज़अबी ने कहा कि अमेरिका और इस्राईल की सीरिया विरोधी साज़िशें नाकाम होंगी।

सीरिया के सूचना एंव प्रसारण मंत्री इमरान ज़अबी ने कहा कि अमेरिका और इस्राईल की सीरिया विरोधी साज़िशें नाकाम होंगी।सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना की रिपोर्ट के अनुसार इमरान ज़अबी ने कहा है कि सीरिया अमेरिका और जायोनी हुकूमत की साजिशों की नाकामी के रास्ते पर अग्रसर है और कोई भी सीरिया को अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को हासिल करने से रोक सकता है। इमरान ज़अबी ने कहा सभी आतंकवादियों के खात्मे तक उनका पीछा जारी रहेगा और सभी दोषी चाहे वह फौजी या नागरिक होँ अपने अंजाम तक पहुंच कर रहेगा। उन्होंने कहा कि सीरिया के संकट का राजनीतिक समाधान एक पक्ष की हार और दूसरे की सफलता नहीं बल्कि सीरिया के भविष्य के लिये इस देश के सभी राजनीतिक दलों को इस समाधान में शामिल होना चाहिए।.......166