प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह के जनरल सेक्रेटरी सय्यद हसन नसरुल्लाह ने लेबनान की सीमा के करीब सीरिया के सीमावर्ती क़स्बे अलक़ुसैर में विदेश समर्थित आतंकवादियों से हिज़्बुल्लाह के लड़ने के फ़ैसले का समर्थन किया है।उन्होंने शनिवार को दक्षिणी लेबनान से अतिग्रहणकारी ज़ायोनी फौज के बाहर निकलने की 13 वी सालगिरह पर आयोजित प्रोग्राम के दौरान यह टिप्पणी की। लेबनान में इस दिन को मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है।हिज़्बुल्लाह के जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि अगर सीरिया के विरुद्ध विदेश समर्थित आतंकवादी जीतते हैं तो वह लेबनान के विरुद्ध हथियार उठाएंगे।इस बीच फ़्रांसीसी न्यूज़ पेपर लोमोन्ड के हवाले से एक रिपोर्ट के अनुसार इस सीरिया में आतंकवादियों के समर्थन के लिए 200 फ़्रांसीसी फ़ौजी मौजूद हैं। फ़्रांस के यह नागरिक पिछले साल सीरिया पहुंचे ताकि बश्शार असद के ख़िलाफ़ लड़ रहे आतंकवादियों का साथ दें।इस रिपोर्ट के अनुसार इन फ़्रांसीसी फ़ौजियों में से ज़्यादातर अलक़ाएदा की शाखा अन्नुसरा फ़्रंट के साथ लड़ रहे हैं।इस बीच एक और रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने क़ुसैर के उत्तर में स्थित अद्दबा हवाई अड्डे को शनिवार को अपने कंट्रोल में ले लिया है।इसी तरह सीरियाई सेना ने क़ुसैर में बड़ी संख्या में आतंकवादियों को मार कर बास पार्टी के ऑफ़िस को भी फिर से अपने कंट्रोल में ले लिया है।इसी तरह सीरियाई सेना ने आतंकवादियों से कड़ी लड़ाई के बाद हुम्स से बालबक जाने वाली रोड पर भी कंट्रोल कर लिया है।
25 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 423241
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह के जनरल सेक्रेटरी सय्यद हसन नसरुल्लाह ने लेबनान की सीमा के करीब सीरिया के सीमावर्ती क़स्बे अलक़ुसैर में विदेश समर्थित आतंकवादियों से हिज़्बुल्लाह के लड़ने के फ़ैसले का समर्थन किया है।