24 मई 2013 - 19:30
दमिश्क के उपनगरीय इलाके आतंकवादियों से मुक्त।

सीरिया सेना ने दमिश्क के उपनगरीय इलाके में स्थित दो इलाक़ो को आतंकवादियों से मुक्त कराके सीरिया को पूरी तरह से आतंकवादियों के वुजूद से साफ करने का अपना इरादा साफ़ कर दिया है।

सीरिया सेना ने दमिश्क के उपनगरीय इलाके में स्थित दो इलाक़ो को आतंकवादियों से मुक्त कराके सीरिया को पूरी तरह से आतंकवादियों के वुजूद से साफ करने का अपना इरादा साफ़ कर दिया है। सीरिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने दमिश्क के उपनगरीय इलाक़ो का क़ासमिया और ज़मानिया को आतंकवादियों से मुक्त करा दिया है और इन इलाक़ो में जिब्हतुन नस्रह के आतंकवादियों को टार्गेट बनाया है। इन इलाक़ो में कार्रवाई के दौरान दसियों आतंकवादी मारे गए। उधर अल-आलम ने रिपोर्ट दी कि सेना अलक़सीर के उत्तरी हिस्से में दाख़िल होने के लिए हमले कर रही है और इस समय सेना और आतंकवादियों के बीच भीषण लड़ाई जारी है। ग़ौरतलब है अलक़सीर लेबनान और सीरिया की सीमा पर स्थित है और आतंकवादियों के लिए रसद का मेन रास्ता है। उधर ख़बर है कि आतंकवादियों ने हलब में ऐतिहासिक अमवी मस्जिद के कुछ हिस्सों को तबाह करके इस मस्जिद का ऐतिहासिक मिम्बर चोरी कर लिया। आतंकवादियों ने इससे पहले मस्जिद अमवी पर हमले किए थे जिनमें उसकी लाइब्रेरी में मौजूद कई कलमी नुस्खों में आग लगा दी थी।.......166