इराकी सरकार ने अपने देश के खिलाफ़ साज़िशों के बारे में क़तर को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है और कहा कि क़तर इराक़ में सक्रिय आतंकवादियों के समर्थन से बाज रहे। सूरिया अल-आन वेबसाइट के अनुसार इराकी संसद के सदस्य मोहम्मद अल-अकीली ने कहा कि इराक़ के उप रक्षामंत्री ने पिछले सप्ताह दोहा दौरे में क़तर को इराकी हुकूमत का लिखित संदेश दिया है। इस संदेश में इराकी सरकार ने दोहा से मांग की है कि क़तर दोनों देशों के संयुक्त हितों का सम्मान करे और आतंकवादियों के समर्थन से हाथ पीछे कींच ले। अल-अकीली ने कहा है कि इराक़ी सरकार की जानकारी के अनुसार इराक के विभिन्न इलाक़ों में जारी आतंकवादी घटनाएं क़तर के पैसों से हो रही है। उन्होंने कहा कि इराक़ के कुछ राजनीतिक दलों और क़तर की सरकार के बीच गहरे संबंध हैं जिनके मद्देनजर कतर से मांग की गई है कि इराक की संप्रभुता का सम्मान करे और इराक के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने से परहेज़ करे।ग़ौरतलब है कि इराक़ के उप रक्षामंत्री ने गुरुवार को दोहा में क़तर के अधिकारियों से मुलाकात की थी, और इस बीच इराक़ी हलकों का कहना है कि इराक में जारी आतंकवाद में अमेरिका, सऊदी अरब और क़तर शामिल हैं।
24 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 422884
सूरिया अल-आन वेबसाइट के अनुसार इराकी संसद के सदस्य मोहम्मद अल-अकीली ने कहा कि इराक़ के उप रक्षामंत्री ने पिछले सप्ताह दोहा दौरे में क़तर को इराकी हुकूमत का लिखित संदेश दिया ......