कल तेहरान की सेंट्रल नमाज़े जुमा आयतुल्लाह मोहम्मद अली मुवह्हेदी किरमानी की इमामत में अदा की गई। तेहरान में नमाज़ जुमा के ख़तीब ने लाखों नमाज़ियों को संबोधित करते हुए ईरान में होने वाले आगामी राष्ट्रपति चुनावों में ईरानी राष्ट्र की व्यापक भागीदारी को ईरान के दुश्मनों की साजिशों के सामने इस्लामी रिपब्लिक सिस्टम के सुरक्षित रहने का कारण बताया।तेहरान की नमाज़े जुमा के इमाम ने 11वें राष्ट्रपति चुनाव में लोगों की व्यापक भागीदारी को ईरान के दुश्मनों की साज़िशों के मुक़ाबले में इस्लामी रिपब्लिक सिस्टम की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण क़दम क़रार दिया है।आयतुल्लाह मोहम्मद अली मुवह्हेदी किरमानी ने जुमे की नमाज़ के ख़ुतबों में हज़रत अली (अ) के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि जून में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जनता की व्यापक भागीदारी इस्लामी रिपब्लिक सिस्टम को अभूतपूर्व मज़बूती देगी।आयतुल्लाह किरमानी ने कहा कि जो भी ईरानी नागरिक अपने मुल्क से मुहब्बत करता है तो उसे चाहिए कि चुनावी प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले तथा इस्लामी इंक़ेलाब की आकांक्षाओं की सुरक्षा के लिए क़दम बढ़ाए।आयतुल्लाह किरमानी ने कहा कि राष्ट्रपति को इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर के मार्गदर्शन में आगे बढ़ना चाहिए तथा उनके आदेशों का पालन करना चाहिए और अपने देश की जनता से मोहब्बत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक अच्छे राष्ट्रपति को राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए हर तरह की कोशिश करनी चाहिए।आयतुल्लाह किरमानी ने इराक़ के पूर्व तानाशाह सद्दाम के पंजे से ख़ुर्रम शहर की आज़ादी को याद करते हुए कहा कि ईरानी जनता के अल्लाह पर यक़ीन, भरोसे, सब्र और प्रतिरोध के कारण ख़ुर्रम शहर आज़ाद हुआ।
आयतुल्लाह मोहम्मद अली मुवह्हेदी किरमानीः
इलेक्शन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने से इस्लामी सिस्टम मज़बूत होगा।
24 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 422880
तेहरान में नमाज़ जुमा के ख़तीब ने लाखों नमाज़ियों को संबोधित करते हुए ईरान में होने वाले आगामी राष्ट्रपति चुनावों में ईरानी राष्ट्र की व्यापक भागीदारी को ईरान के दुश्मनों की साजिशों के सामने इस्लामी रिपब्लिक सिस्टम के सुरक्षित रहने का कारण बताया।