पाकिस्तान के शहर क्वेटा में हुए बम विस्फोट में एक आदमी मारा गया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार क्वेटा में सरियाब रोड पर आज एक बम विस्फोट हुआ जिसके नतीजे में एक आदमी मारा गया। पुलिस के अनुसार सरियाब रोड पर एक आदमी अपनी दुकान में बैठा हुआ था कि अचानक उसकी दुकान के पास जोरदार धमाका हुआ जिसके नतीजे में वह घायल हो गया। घायल आदमी को एलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था कि ज़ख्म की ताब न लाते हुए उसने रास्ते ही में दम तोड़ दिया।इसके अलावा कराची में होने वाले ब्लास्ट में तीन बच्चे घायल हो गये हैं।ग़ौरतलब है पाकिस्तान, इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में इस तरह की आतंकी घटनायें वहाबी आतंकवादी अंजाम देते रहते हैं।
24 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 422878
पाकिस्तान के शहर क्वेटा में हुए बम विस्फोट में एक आदमी मारा गया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार क्वेटा में सरियाब रोड पर आज एक बम विस्फोट हुआ जिसके नतीजे में एक आदमी मारा गया।