24 मई 2013 - 19:30
बहरैन पर क़ब्जे के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन।

सऊदी अरब में जनता की ओर से बहरैन पर क़ब्जे के विरोध में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है और इसी सिलसिले में कल क़तीफ़ की जनता ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बहरैन से अतिग्रहणकारी सऊदी सेना की वापसी की मांग की है.....

सऊदी अरब में जनता की ओर से बहरैन पर क़ब्जे के विरोध में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है और इसी सिलसिले में कल क़तीफ़ की जनता ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बहरैन से अतिग्रहणकारी सऊदी सेना की वापसी की मांग की है।अल-आलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार क़तीफ़ की जनता ने विरोध प्रदर्शन में गगनभेदी नारे लगाते हुए अतिग्रहणकारी सऊदी सेना पर बहरैनी लोगों के खिलाफ़ गंभीर अपराधों में लिप्त होने का आरोप लगाया।क़तीफ़ की जनता ने इस विरोध प्रदर्शन में सऊदी अरब में आले सऊद की क्रूर नीतियों की ओर इशारा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से मांग की कि वह कैदियों की खराब स्थिति की समीक्षा के लिए सऊदी अरब का दौरा करें।बहरैन में इस देश के लोग फरवरी 2011 से अपनी मांगों और सुधार के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि सऊदी अरब की जनता पिछले एक साल से आले सऊद की क्रूर नीतियों के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रही है और वह आले सऊद के भ्रष्टाचार के ख़ात्मे और इस देश में सुधार की मांग कर रहे हैं।