22 मई 2013 - 19:30
ऑले खलीफा आयतुल्लाह शेख ईसा कासिम के खिलाफ कार्रवाई करने से बचे।

बहरैन में अल-विफ़ाक़ इस्लामी पार्टी ने ऑले ख़लीफा को चेतावनी दी है कि वह बुज़ुर्ग आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख ईसा कासिम के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने से परहेज करे।

बहरैन में अल-विफ़ाक़ इस्लामी पार्टी ने ऑले ख़लीफा को चेतावनी दी है कि वह बुज़ुर्ग आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख ईसा कासिम के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने से परहेज करे।अल-विफ़ाक़ पार्टी के प्रवक्ता ताहिर अलमोसवी ने अल-आलम से बातचीत में बहरैन में जारी गिरफ्तारियों, सज़ाओं की तरफ़ इशारा करते हुए कहा है कि आले ख़लीफा को बुजुर्ग आलिमे दीन के खिलाफ़ किसी भी तरह के कदम उठाने से दूर रहना होगा। उन्होंने कहा कि अल-विफ़ाक़ इस्लामी पार्टी, हुकूमत के साथ बातचीत से अलग हटती है क्योंकि बातचीत में किसी तरह की प्रगति हासिल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक बहरैन में डेमोक्रेसी नहीं होती, बहरैन की जनता अपना क्रान्तिकारी आन्दोलन जारी रखेगी।