एक तरफ़ जहां दुनिया भर के मीडिया की तरफ़ से सीरिया के शहर क़सीर में विद्रोहियों के खिलाफ़ सेना के कामयाब ऑप्रेशन की ख़बरें दी जा रही हैं वहीं ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार एक इस्राईली फ़ौजी गाड़ी बरामद हुई है जो सीरिया संकट में ज़ायोनी शासन के प्रत्यक्ष हस्तक्षेप का एक महत्वपूर्ण सबूत है।ताबनाक की रिपोर्ट के इलाक़े के मीडिया ने पुष्टि की है कि सीरिया के शहर क़सीर से एक इस्राईली फ़ौजी गाड़ी बरामद हुई है जिसका नंबर इस्राईली फ़ौजी गाड़ियों के नंबर जैसा है और इस पर इबरी अक्षर भी लिखे हैं।गौरतलब है कि सीरिया-लेबनान सीमा पर स्थित स्ट्रॉटेजिक महत्व के रखने वाले कसीर शहर पर विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था जिसे शनिवार को सीरिया सेना के कामयाब ऑप्रेशन के दौरान आज़ाद करा लिया गया।यह शहर लेबनान सीमा को हम्स से जोड़ने वाली सड़क पर स्थित है और पिछले महीनों में ही इसी रास्ते से विद्रोहियों को जंगी उपकरण पहुंचाए जा रहे हैं।सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने उक्त खबर के प्रकाशन के साथ ऐलान किया है:'क़सीर में आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली इस्राईल फ़ौजी गाड़ी पकड़े जाने से सीरिया को हमले के इस्राईली तर्क पर सवालिया निशान लग गया है और इससे पता चलता है कि ज़ायोनी शासन सीरिया मामलों में किस हद तक फ़ौजी और लेजिस्टिक हस्तक्षेप कर रही है।''इस्राईली फ़ौजी गाड़ी की बरामदगी से साफ़ तौर पर सीरिया के संकट में विदेशी हस्तक्षेप और इस्राईल के आतंकवाद पर आधारित नीतियों का पता लगाया जा सकता है।'इसी दौरान लेबनान के अलमयादीन चैनल ने उक्त गाड़ी की एक वीडियो प्रसारित कर ख़बर दी है कि कार के अंदर से फ़ौजी वर्दियाँ और जासूसी उपकरण भी बरामद हुए हैं।रिपोर्ट में कहा गया है कि सीरिया के सैनिकों ने अब तक आपरेशन के दौरान दो विद्रोही कमांडरों को मार गिराया और आधे कसीर शहर को आज़ाद करा लिया है लेकिन अभी भी ऑपरेशन जारी है।सीरिया सेना का कहना है कि उक्त गाड़ी के अलावा विद्रोहियों के ठिकानों से इस्राईल के बने हुये रॉकेट भी बरामद हुए हैं, ईरान के अरबी चैनल अल-आलम टीवी ने भी क़सीर में फ़ौजी ऑप्रेशन की एक वीडियो फिल्म प्रसारण की है जिसमें इस इलाक़े के स्ट्रॉटेजिक महत्व स्पष्ट रूप से दिखाई गई है।
22 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 422274
एक तरफ़ जहां दुनिया भर के मीडिया की तरफ़ से सीरिया के शहर क़सीर में विद्रोहियों के खिलाफ़ सेना के कामयाब ऑप्रेशन की ख़बरें दी जा रही हैं वहीं ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार एक इस्राईली फ़ौजी गाड़ी बरामद हुई है जो सीरिया संकट में ज़ायोनी शासन के प्रत्यक्ष हस्तक्षेप का एक महत्वपूर्ण सबूत है।