20 मई 2013 - 19:30
इराक में सांप्रदायिक जंग का खतरा।

जॉर्डन के प्रोफ़ेसर और राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ इब्राहीम आलोश ने इराक में सांप्रदायिक जंग शुरू होने के बारे में चेतावनी देते हुए इसकी रोकथाम की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है।

जॉर्डन के प्रोफ़ेसर और राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ इब्राहीम आलोश ने इराक में सांप्रदायिक जंग शुरू होने के बारे में चेतावनी देते हुए इसकी रोकथाम की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जॉर्डेन की ज़यतूना युनीवर्सिटी के प्रोफ़ेसर इब्राहीम आलोश ने कहा है कि हालिया दिनों में इराक में अशांति में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने इस बात का वर्णन करते हुए कि कुछ गुप्त हाथ इन आतंकवादी हमलों में शामिल हैं कहा कुछ ताक़तें इराक में सांप्रदायिक दंगों में गर्मी पैदा करके इस देश को विभाजित करने की कोशिश कर रही हैं।