20 मई 2013 - 19:30
जिब्हतुन नस्रह का सरग़ना मारा गया।

सीरिया सेना ने हम्स प्रांत के शहर अल-कसीर में विद्रोहियों के साथ लड़ाई के दौरान अंतर-राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अल-क़ायदा के स्थानीय नेता को मार गिराया है......

सीरिया सेना ने हम्स प्रांत के शहर अल-कसीर में विद्रोहियों के साथ लड़ाई के दौरान अंतर-राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अल-क़ायदा के स्थानीय नेता को मार गिराया है।अफ़कार न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने वहाबी आतंकवादी संगठन जिब्हतुन नस्रह जो अंतर-राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा की स्थानीय शाखा मानी जाती है के सरगना को हम्स राज्य के शहर अल-क़सीर में एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।ग़ौरतलब है कि अबुल वलीद के नाम से मशहूर जिब्हतुन नस्रह के सरग़ना की सीरियाई सेना के हाथों मौत की पुष्टि हो चुकी है, दमिश्क में फार्स समाचार संवाददाता ने इस संबंध में बताया कि अल-क़ायदा के स्थानीय सरगना के मारे जाने की ख़बर ऐसे समय में सामने आई है जब सूत्रों के अनुसार बहुत जल्द अल-क़सीर पर सीरियाई सेना का पूरा क़ब्जा है और सशस्त्र आतंकवादियों का सफाया होने वाला है। ख़बरों के अनुसार कुछ ही देर में सीरियाई सेना अल-क़सीर के शांतिपूर्ण शहर होने का ऐलान करने वाली हैं।अल-कसीर एरिये की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दमिश्क में एक ब्रिटिश राजनयिक ने स्वीकार किया है कि सीरिया संकट के पहले साल से देश के मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में तम्बूओं में रह रहे विद्रोहियों के लिए भेजे जाने वाले साठ प्रतिशत हथियार इसी इलाक़े और आसपास के गांवों से गुज़रते रहे हैं।अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की स्ट्रॉटेजिक स्टडीज़ के अनुसार ईरान और लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध हिज़्बुल्ला में संपर्क बनाए रखने के लिहाज से अल-कसीर पूरे मध्य पूर्व का सबसे महत्वपूर्ण इलाक़ा है।