जायोनी फ़ौज के एक उच्च कमांडर ने कहा है कि बश्शार असद सरकार की ताक़त को सही तरह से आंकने में इस्राईल ने ग़ल्ती की है।यहूदी दैनिक हारटीज़ ने इस्राईल के एक शीर्ष फ़ौजी कमांडर जिसने अपना ज़ाहिर नहीं किया है बयान को प्रकाशित करते हुए लिखा है कि बश्शार असद की सीरिया में कितनी पकड़ है उसका इस्राईल ने गलत अनुमान लगाया है।हारटीज़ के अनुसार इस फ़ौजी कमांडर ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा है कि सीरिया विरोधियों को इस्राईल का समर्थन इस्राईल के लिए नुकसानदे साबित हो सकता है क्योंकि इस संगठन में अल-क़ायदा जैसे आतंकवादी भी शामिल हैं।अखबार के अनुसार ज़्यादातर ज़ायोनियों का मानना है कि इस्राईल को सीरिया में बश्शार असद की नई सरकार के लिए तैयार रहना चाहिए।
20 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 421626
जायोनी फ़ौज के एक उच्च कमांडर ने कहा है कि बश्शार असद सरकार की ताक़त को सही तरह से आंकने में इस्राईल ने ग़ल्ती की है।...