20 मई 2013 - 19:30
बहरैनी जनता की बुरी दशा पर मानवाधिकार संगठनों को सख्त चिंता।

बहरैन के उच्च मानवाधिकार संगठन ने फार्स की खाड़ी में बहरैनियों की लगातार हिरासत पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी कैदियों को तत्काल रिहा करने की मांग की।.....

बहरैन के उच्च मानवाधिकार संगठन ने फार्स की खाड़ी में बहरैनियों की लगातार हिरासत पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी कैदियों को तत्काल रिहा करने की मांग की।बहरैन के मानवाधिकार संगठन ने एक बयान जारी किया है जिसमें नागरिकों को बिना किसी आरोप के जेल भेजे जाने पर कड़ी चिंता व्यक्त की है।संगठन ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों पर जोर दिया है कि वह ऑले ख़लीफ़ा सरकार पर दबाव डाले ताकि निर्दोष कैदियों की रिहाई संभव हो सके।फरवरी 2011 से बहरैन में ऑले ख़लीफ़ा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को दबाने के लिए ऑले ख़लीफा सरकार बेतहाशा ताक़त इस्तेमाल करती आ रही हैं।गौरतलब है कि आले खलीफा सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों में अब तक सैकड़ों लोग मारे गये हैं तथा सैकड़ों लोग लापता हैं और हज़ारों की संख्या में घायल हो चुके हैं।