इराक में वहाबी आतंकवाद का सिलसिला बदस्तूर जारी है और आज भी इराक के विभिन्न स्थानों पर आतंकवादी हमलों में दसियों लोग मारे गए या घायल हुए है। सोमरिया न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार आज बग़दाद और बसरा में आठ कार बम धमाके हुए, बगदाद के काज़मिया, ज़अफ़रानिया, शौअला और कमालिया में जो कि शिया बहुल इलाक़े हैं कार बम धमाके हुए हैं जिनमें पच्चीस लोगों मारे गये हैं और एक सौ पच्चीस से ज़्यादा घायल हुए हैं। उधर बसरे के पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी इलाक़ों में दो बार बम विस्फोट हुए जिनमें ग्यारह लोग मारे गये और तीस से ज़्यादा घायल हुए हैं। उधर ख़बर है कि पश्चिमी प्रांत अल-अम्बार के मर्कज़ीउर्रेमादी में आतंकवादियों के हमलों में बत्तीस पुलिस वाले मारे गए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों ने पंद्रह बंधकों की हत्या कर दी।गौरतलब है हालिया दिनों में इराक में आतंकवादी घटनाओं में तेजी आई है। इराकी जानकारों का कहना है कि अमेरिका, सऊदी अरब, कतर वहाबी इराक में जारी आतंकवाद में लिप्त हैं।
20 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 421624
इराक में वहाबी आतंकवाद का सिलसिला बदस्तूर जारी है और आज भी इराक के विभिन्न स्थानों पर आतंकवादी हमलों में दसियों लोग मारे गए या घायल हुए है....