20 मई 2013 - 19:30
मुसलमान, वहाबी विचारधारा से सावधान रहें।

हिज़्बुल्ला लेबनान के प्रमुख सैयद हसन नस्रुल्लाह ने मुसलमानों के बीच फूट डालने और इस्लाम की छवि खराब करने के लिए वहाबियों की साजिशों से खबरदार किया है।

हिज़्बुल्ला लेबनान के प्रमुख सैयद हसन नस्रुल्लाह ने मुसलमानों के बीच फूट डालने और इस्लाम की छवि खराब करने के लिए वहाबियों की साजिशों से खबरदार किया है।ग़ौरतलब है लेबनान में इस्लामी प्रतिरोध हिज़्बुल्ला के प्रमुख सैयद हसन नस्रुल्लाह ने कल ईरानी राष्ट्रपति के सहायक सैयद मोहम्मद रेजा ताजुद्दीनी से मुलाकात में इलाक़े और सीरिया के हालात तथा ज़ायोनी शासन की धमकी पर बातचीत की थी।सैयद हसन नस्रुल्लाह ने इस मुलाकात में कहा कि वहाबी, मुस्लिम समुदायों के बीच फूट डालने तथा इस्लाम की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तरह की ग़लत विचारधाराओं के मुकाबले में मुसलमानों को सावधान रहने की बहुत ज़्यादा जरूरत है।सैयद हसन नस्रुल्लाह ने ईरान की ओर से इस्लामी प्रतिरोध के समर्थन को सराहते हुए कहा सीरिया पर जायोनी सरकार के हमले का असली मक़सद प्रतिरोध को ख़त्म करना है।