बहरैनी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने इस मुल्क के एक मशहूर शिया आलिमे दीन शेख़ ईसा क़ासिम के घर पर हमला किया है जिस पर ईरान के विदेशमंत्री के सहायक ने बहरैनी सरकार को इसके नतीजों को लेकर चेतावनी दी है। हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बहरैनी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ द्वारा मशहूर शिया आलिमे दीन शेख ईसा कासिम के घर पर हमले की निंदा की और उसके नतीजों को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि शेख ईसा कासिम के घर पर हमला बहरैन के आंतरिक मामलों से हटकर है और इसका संबंध इस्लामी दुनिया से है।
ग़ौरतलब है कि दसियों बहरैनी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने जुमे की सुबह को मनामा के पश्चिम में स्थित अद्दराज़ शहेर में शेख़ ईसा क़ासिम के घर पर हमला करके काफी नुक़सान पहुंचाया था।
ग़ौरतलब है कि दसियों बहरैनी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने जुमे की सुबह को मनामा के पश्चिम में स्थित अद्दराज़ शहेर में शेख़ ईसा क़ासिम के घर पर हमला करके काफी नुक़सान पहुंचाया था।