19 मई 2013 - 19:30
सीरिया सेना ने क़सीर शहर को अपने कंट्रोल में लिया।

सीरिया के सरकारी टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया सेना कसीर शहेर के सेंटर तक पहुंच गईं हैं। क़तर की अल-शर्क़ वेबसाइट के अनुसार सीरिया की सेना हम्स प्रांत के शहर कसीर के सेंटर तक पहुंच गई है।

सीरिया के सरकारी टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया सेना कसीर शहेर के सेंटर तक पहुंच गईं हैं। क़तर की अल-शर्क़ वेबसाइट के अनुसार सीरिया की सेना हम्स प्रांत के शहर कसीर के सेंटर तक पहुंच गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार इस समय कसीर शहर में सीरिया सेना और आतंकवादियों के बीच झड़पें जारी हैं और अब तक सत्तर से अधिक आतंकवादी मारे गए और कई हथियार डाल चुके हैं। सीरिया टीवी के अनुसार आतंकवादी कसीर शहर के दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों से निकल चुके हैं और सेना ने इन इलाक़ो को अपने कंट्रोल में ले लिया है। उधर ख़बर है कि सीरिया में सक्रिय वहाबी आतंकवादियों ने उत्तर पूर्वी प्रांत अल-रिक़्त में मक़ामे हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम को ध्वस्त कर दिया है। अल-ख़बर प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार वहाबीत आतंकवादियों ने ऐनुल ऊरूस गांव पर हमला करके मक़ामे हज़रत इब्राहीम को ध्वस्त कर दिया। गौरतलब है वहाबी आतंकवादी सीरिया में कई पवित्र स्थानों पर हमले करके उनका अपमान कर चुके हैं।