बहरैन के उल्मा अयातुल्लाह शेख़ ईसा क़ासिम के घर पर आले खलीफा के पिट्ठुओं के हमलों के खिलाफ धरना दे रहे हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बहरैन के बुजुर्ग उल्मा जिनमें सैयद जवाद अल-विदाई, सैयद अब्दुल्ला अलगरीफ़ी, सैयद अबदुल हुसैन अल-सतरी और शेख मोहम्मद सालेह अल-रबीअ शामिल हैं एक बयान जारी करके ऐलान किया था कि वह शेख़ ईसा कासिम के घर पर आले ख़लीफा के पिट्ठुओं द्वारा हमले पर विरोध जताते हुए धरना देंगे। उल्मा-ए-बहरैन के बयान में आया है कि बुजुर्ग आलिमे दीन घर हमले की गुस्ताख़ी करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। इस बयान में आले खलीफा सरकार को आयतुल्लाह शैख़ ईसा कासिम के घर पर हमले का जिम्मेदार ठहराया गया है।
19 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 421289
बहरैन के उल्मा अयातुल्लाह शेख़ ईसा क़ासिम के घर पर आले खलीफा के पिट्ठुओं के हमलों के खिलाफ धरना दे रहे हैं।