अमेरिकी लेखक 'स्टीफ़न लैंडमेन ने कहा है कि अमेरिका में डेमोक्रेसी धीरे धीरे खत्म हो रही है। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी लेखक 'स्टीफन लैंडमेन ने कहा है कि अमेरिका में डेमोक्रेसी धीरे धीरे खत्म हो रही है।
रविवार को प्रेस टीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका में डेमोक्रेसी ख़त्म हो रही है और जो लोग अमेरिकी डेमोक्रेसी में विश्वास करते हैं उनका नज़रिया बिल्कुल गलत है।
बोस्टन बम धमाकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार ने शहर को फौजी छावनी में तब्दील कर लोगों में आतंक पैदा किया है और मानवाधिकार पर आवाज उठाने वाले लोगों को अमेरिकी सरकार निशाना बना रही है जो डेमोक्रेसी के विपरीत है।
अमेरिकी लेखक ने कहा कि अमेरिकी डेमोक्रेसी में विश्वास करने वाले लोगों को यह पता नहीं है कि अमेरिका में आज कैसे डेमोक्रेसी के बहाने तानाशाही चल रही है।
15 मई 2013 - 04:43
समाचार कोड: 419326