11 मई 2013 - 19:30
जायोनी फौजियों ने फ़िलिस्तीनियों पर हल्लाबोला, 14 घायल

ज़ायोनी फ़ौजियों ने पश्चिमी तट के रामल्लाह इलाक़े में धावा बोल के चौदह फ़िलिस्तीनियों को घायल कर दिया है।

ज़ायोनी फ़ौजियों ने पश्चिमी तट के रामल्लाह इलाक़े में धावा बोल के चौदह फ़िलिस्तीनियों को घायल कर दिया है।फ़िलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी फ़ौजियों ने इस हमले में आंसू गैस के गोलों का भी इस्तेमाल किया जिसके कारण दसियों फ़िलिस्तीनी घायल हो गए। उधर ज़ायोनी फ़ौजियों ने पश्चिमी तट के वलजा इलाक़े में रास्ता बंद करके फ़िलिस्तीनियों के इस इलाक़े से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी तरह अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के अराक़ीब नामक गांव में ज़ायोनियों के बुल्डोज़रों ने कई घरों को ध्वस्त कर दिया। ज़ायोनी, इस गांव को ध्वस्त करके यहां यहूदी परिवारों को बसाने की कोशिश कर रहे हैं।