मिस्र के पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक को इस्लामी जागरूकता के नतीजे में आये इंक़ेलाब के दौरान पब्लिक के नरसंहार के मामले में शनिवार को एक बार फिर अदालत में पेश किया गया।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2011 में इंक़ेलाब के दौरान मिस्री जनता के नरसंहार के मामले में पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक को राजधानी क़ाहेरा के निकट एक पुलिस एकेडमी में बनाई गई अदालत में हाज़िर किया गया। तानाशाह को निकट की एक जेल से हेलीकाप्टर द्वारा अदालत में पहुंचाया गया। हुस्नी मुबारक के ज़माने के गृहमंत्री हबीब अल-अदली को भी अदालत में पेश किया गया। मुबारक के शासन काल के कुछ और अधिकारी भी अदालत में लाए गए हैं। मुबारक के दो बेटों जमाल और अला पर भी मुक़द्दमा चलाया जा रहा है।पूर्व तानाशाह को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई जा चुका है लेकिन एक अपील कोर्ट ने याचिका की सुनवाई के बाद मुबारक और उसके सहयोगियों पर पुनः मुक़द्दमा चलाए जाने की मांग की है।
11 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 418562
मिस्र के पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक को इस्लामी जागरूकता के नतीजे में आये इंक़ेलाब के दौरान पब्लिक के नरसंहार के मामले में शनिवार को एक बार फिर अदालत में पेश किया गया.....