9 मई 2013 - 19:30
सीरियाई आतंकवादियों को वित्तीय और हथियारों की मदद बंद की जाए।

ईसाई गिरजाघरों के प्रमुख ने सीरियाई आतंकवादियों को वित्तीय और हथियारों की मदद बंद करने और सीरिया में जारी हिंसा को रोकने पर ताकीद की है।

ईसाई गिरजाघरों के प्रमुख ने सीरियाई आतंकवादियों को वित्तीय और हथियारों की मदद बंद करने और सीरिया में जारी हिंसा को रोकने पर ताकीद की है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में सीरिया और लेबनान निवासियों द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किए गए सम्मेलन में ईसाई गिरजाघरों के प्रमुख ने सीरियाई आतंकवादियों के समर्थक देशों पर जोर देते हुए कहा कि वह जल्दी से जल्दी आतंकवादियों को वित्तीय और हथियारों की मदद बंद करें। और सीरिया के मुद्दे को राजनीतिक रूप से हल करने की कोशिश करे।उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व के सभी मुद्दें फिलिस्तीन से जुड़े हुए हैं और जब तक मध्य पूर्व में एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना नहीं होती तब तक इस क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।