5 मई 2013 - 19:30
फिलिस्तीनी जमीन पर इस्राईल का कोई अधिकार नहीं।

स्कॉटलैंड के चर्च ने कहा है कि अधिकृत फिलिस्तीनी जमीन पर इस्राईल का कोई अधिकार नहीं और फिलिस्तीनियों पर इस्राईली अत्याचार की निंदा की है।

स्कॉटलैंड के चर्च ने कहा है कि अधिकृत फिलिस्तीनी जमीन पर इस्राईल का कोई अधिकार नहीं और फिलिस्तीनियों पर इस्राईली अत्याचार की निंदा की है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार स्कॉटलैंड के चर्च ने कहा है कि अधिकृत फिलिस्तीनी जमीन पर इस्राईल का कोई अधिकार नहीं और फिलिस्तीनियों के साथ इस्राईली फ़ौज का व्यवहार सही नहीं है।
स्कॉटलैंड के चर्च द्वारा इस संबंध में तैयार की गई रिपोर्ट इस महीने के अंत में गिरजाघरों के कार्यकर्ताओं की मीटिंग में जिसमें सात सौ सदस्य हिस्सा ले रहे हैं पेश की जाएगी।
चर्च के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अगर इस रिपोर्ट को बहुमत से मंजूरी मिल जाती है तो यह गिरजाघरों का एक दृष्टिकोण बन जाएगा।
इस रिपोर्ट में गिरजाघरों पर जोर दिया गया है कि वह इस्राईल के खिलाफ सख्त कदम उठाकर उस पर राजनीतिक और आर्थिक पाबंदिया लगाने पर ध्यान केंद्रित करें।
रिपोर्ट में ब्रिटेन के ईसाइयों पर जोर दिया गया है कि वह ब्रिटेन सरकार पर दबाव डालकर फिलिस्तीनी जमीन पर हो रहे अवैध इस्राईली निर्माण को रोकने में अपनी भूमिका निभाए।
गौरतलब है कि 15 मई 1948 में इस्राईल ने सात लाख से अधिक फिलिस्तीनियों को बेघर कर फिलिस्तीनी जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया था।