ईरान की नौसेना के प्रमुख एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने कहा है कि अमेरिका की समुद्री बारूदी सुरंगें साफ करने का अभ्यास ईरान फ़ोबिया के मक़सद के तहत अंजाम पा रहा है।प्राप्त सूचना के अनुसार एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने आज एक कॉन्फ्रेंस में खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के उन अभ्यासों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस तरह के कदम ईरान से डराने के लिए हैं और वह ईरान की नौसेना शक्ति को खाड़ी के देशों के लिए एक खतरे के रूप में पेश करना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि जारी सप्ताह के दौरान ईरान समुद्री बारूदी सुरंगें साफ करने वाले सिस्टम का विमोचन करेगा सिस्टम के माध्यम से वह क्षेत्र के बाहर के दुश्मनों की विध्वंसक कार्यवाहियों को नाकाम कर सकेगा।
4 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 416311
ईरान की नौसेना के प्रमुख एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने कहा है कि अमेरिका की समुद्री बारूदी सुरंगें साफ करने का अभ्यास ईरान फ़ोबिया के मक़सद के तहत अंजाम पा रहा है.....