4 मई 2013 - 19:30
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, शैतानों के सरग़ना हैं

काराकास से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरफ से वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस मादुरो की जीत को स्वीकार न करने के बाद उन्होंने ओबामा पर कड़ी टिप्पणी करते हुए उन्हें शैतान का सरगना बताया।

काराकास से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरफ से वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस मादुरो की जीत को स्वीकार न करने के बाद उन्होंने ओबामा पर कड़ी टिप्पणी करते हुए उन्हें शैतान का सरगना बताया। निकोलस मादुरो ने कहा कि अमेरिका वेनेज़ोएला के विरोधियों की आर्थिक मदद कर रहा है, उन्होंने कहा कि खुद बराक ओबामा इम्प्रालिज़्म की कठपुतली के रूप में इस वित्तीय मदद के पीछे हैं और वेनेज़ोएला में लोकतंत्र को तबाह करना चाहते हैं।गौरतलब है कि वेनेज़ोएला के पूर्व राष्ट्रपति होगो चावेज़ भी पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश को शैतान के नाम से पुकारते थे।