4 मई 2013 - 19:30
तेहरान में हिंदुस्तान के कल्चर हाउस का उद्घाटन।

सलमान ख़ुरशीद ने अपनी स्पीच में कहा कि दोनों देशों के बीच कल्चरल सहयोग बड़े पैमाने पर जारी है और इस सेंटर के उद्घाटन से परस्पर कल्चरल सहयोग में बढ़ोत्तरी होगी....

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ईरान की राजधानी तेहरान में हिंदुस्तान के कल्चर हाउस का उद्घाटन हुआ है। तेहरान में हिंदुस्तान की एम्बेसी में कल्चर हाउस के उद्घाटन समारोह में हिंदुस्तान के विदेशमंत्री सलमान ख़ुरशीद, हिंदुस्तान के एम्बेसडर डी.पी. श्रीवास्तव, हिंदुस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री में कल्चरल सम्बंधों के प्रभारी नरेश गोयल और हिंदुस्तान में ईरान के एम्बेसडर ग़ुलाम रज़ा अन्सारी मौजूद थे।इस अवसर पर सलमान ख़ुरशीद ने अपनी स्पीच में कहा कि दोनों देशों के बीच कल्चरल सहयोग बड़े पैमाने पर जारी है और इस सेंटर के उद्घाटन से परस्पर कल्चरल सहयोग में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि अतीत में भी ईरान व हिंदुस्तान के बीच आपसी सहयोग रहा है और मौजूदा समय में भी इस सहयोग को ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ाने की ज़रूरत है। उद्घाटन समारोह में हिंदुस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री में कल्चरल सम्बंधों के प्रभारी नरेश गोयल ने ईरान व हिंदुस्तान की संयुक्त संस्कृति व कल्चर की ओर इशारा करते हुए कहा कि चार शताब्दी पहले तक फ़ारसी, हिंदुस्तान की सरकारी ज़बान थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कल्चर हाउस के उद्घाटन से दोनों देशों के कल्चर को एक दूसरे से ज़्यादा निकट आने का अवसर मिलेगा और साथ ही ईरान व हिंदुस्तान की जनता के बीच भी सहयोग में बढ़ोत्तरी होगी।