2 मई 2013 - 19:30
इस्राईल के साथ ज़मीन की अदला बदली का सौदा नहीं होगा।

फिलिस्तीनी संगठन हमास के विदेश नीति प्रमुख खालिद मशअल ने इस्राईल के साथ ज़मीन की अदला बदली की स्कीम को अस्वीकार करते हुए कहा है कि इस स्कीम के द्वारा इस्राईल को इलाक़ाई देशों में शुमार करने की कोशिश की जा रही है

फिलिस्तीनी संगठन हमास के विदेश नीति प्रमुख खालिद मशअल ने इस्राईल के साथ ज़मीन की अदला बदली की स्कीम को अस्वीकार करते हुए कहा है कि इस स्कीम के द्वारा इस्राईल को इलाक़ाई देशों में शुमार करने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि हमास, इस्राईल के साथ ज़मीन की अदला बदली की किसी स्कीम को स्वीकार नहीं करेगा और कोई भी ऐसी चीज़ इस्राईल को नहीं देगा जिससे फिलिस्तीनी जनता के अधिकारों का हनन हो।खालिद मशअल ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी की योजना इस्राईल के पक्ष में है और अमेरिका ने हमेशा फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों का हनन और इस्राईल का समर्थन किया है।