इराकी प्रधानमंत्री ने इराक़ियों से अपील की है कि वह एकता का प्रदर्शन कर देश में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिशों को नाकाम बनाए।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को टेलीविजन पर बोलते हुए इराकी प्रधानमंत्री नूरी मलीकी ने कहा कि सशस्त्र आतंकी समूह देश में हिंसा और गृहयुद्ध फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और हमें उनके नापाक इरादों को अपनी एकता से नाकाम बनाना होगा ताकि एक आधुनिक और ख़ुशहाल इराक का निर्माण किया जा सकें।हाल ही में हुईं हिंसक घटनाओं की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि हर समुदाय को इराक में रहने का अधिकार है और हमें इस अधिकार का सम्मान करना चाहिए।मालिकी ने कहा कि सांप्रदायिक दंगें चाहे देश के अंदर हो या बाहर इस आग में वह भी जल जाएंगे जो इसे हवा दे रहे हैं।सभी जनजातियों, पादरियों और मीडिया पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि वह सांप्रदायिक दंगें फैलाने वालों को बेनकाब करने में अपनी भूमिका अदा करें।सभी दलों को बातचीत की पेशकश करते हुए उन्होंने कहा कि बातचीत के माध्यम से ही शांतिपूर्ण माहौल देश में पैदा किया जा सकता है।
1 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 415346
इराकी प्रधानमंत्री ने इराक़ियों से अपील की है कि वह एकता का प्रदर्शन कर देश में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिशों को नाकाम बनाए......