24 अप्रैल 2013: बहरैन सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के उच्च अधिकारी को मनामह आने से रोक दिया है जिसे बहरैन में हो रहे प्रदर्शनकारियों पर अत्याचारों की जांच के सिलसिले में मनामह भेजा जा रहा था।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को बहरैन की सरकार ने एक बयान जारी किया, जिसके अनुसार संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी जॉन मेंडिस को मनामह आने की यात्रा को अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दिया गया है।मिस्र और ट्यूनीशिया में जनक्रांति के बाद फरवरी 2011 से बहरैन में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हुए और आले खलीफा सरकार ने तुरंत सऊदी सैनिकों की मदद से प्रदर्शनकारियों को कुचलने की नाकाम कोशिश की।शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ द्वारा हो रही हिंसा में अब तक दर्जनों लोग मारे गये और सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें कई धार्मिक नेता, डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।बहरैनी प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक देश में पब्लिक द्वारा निर्वाचित सार्वजनिक सरकार नहीं बनती तब तक सरकार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन जारी रहेंगे।
23 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 412705
बहरैन सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के उच्च अधिकारी को मनामह आने से रोक दिया है जिसे बहरैन में हो रहे प्रदर्शनकारियों पर अत्याचारों की जांच के सिलसिले में मनामह भेजा जा रहा था......