22 अप्रैल 2013 - 19:30
अरब देश सीरियन उग्रवादियों को हथियार देना बंद करे।

यू एन जनरल सेक्रेटरी बान की मून ने कुछ अरब देशों पर जोर दिया है कि वह सीरिया में सरकार के खिलाफ लड़ रहे चरमपंथियों को हथियार देना बंद करे.........

23 अप्रैल 2013: हाल ही में तुर्की टेलीविजन पर सीरियाई राष्ट्रपति का इंटरव्यू प्रसारित किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि अगर सीरियन उग्रवादी सत्ता में आते हैं तो वह पूरे मध्य पूर्व को अस्थिर कर सकते हैं।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यू एन जनरल सेक्रेटरी बान की मून ने कुछ अरब देशों पर जोर दिया है कि वह सीरिया में सरकार के खिलाफ लड़ रहे चरमपंथियों को हथियार देना बंद करे।सोमवार को यू एन के प्रवक्ता मार्टिन नस्रकी ने कहा कि यू एन जनरल सेक्रेटरी बान की मून ने कतर और अन्य देशों से आग्रह किया है कि वह सीरियन आतंकवादियों को हथियार देना बंद करे और सीरिया के मुद्दे को राजनीतिक तरीके से हल करने की कोशिश करें।कतर और अन्य अरब देश सीरियन आतंकवादियों को शुरू से ही भारी हथियार देते आ रहे है।गौरतलब है कि मार्च 2011 से सीरिया में अशांति जारी है जिसमें अब तक सैकड़ों सैन्य अधिकारियों सहित हजारों निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं।.........166