20 अप्रैल 2013 - 19:30
बहरैन में विरोध प्रदर्शनों में तेज़ी

बहरैन में सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने प्रदर्शनकारियों पर हमले किए और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

बहरैन में सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने प्रदर्शनकारियों पर हमले किए और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।इतवार को सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने राजधानी मनामा में सड़कें बंद करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हमला कर दिया जो देश में हो रही फ़ार्मूला वन रेस का विरोध कर रहे थे। बहरैन की शाही सरकार यह दर्शाने के लिए कि देश में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है फ़ार्मूला वन रेस करवा रही है जबकि फ़ार्स खाड़ी के इस देश में फ़रवरी 2011 से लोकतांत्रिक मांगों को लेकर जनक्रान्ति जारी है और पब्लिक सड़कों पर है। देश में फ़ार्मूला वन रेस के आयोजन के ऐलान के बाद प्रदर्शनों में और भी तेज़ी आ गई है। बहरैन की पब्लिक सिक्योरिटी चीफ़ मेजर जनरल तारिक़ हसन ने एक बयान में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ तैनात हैं। शनिवार को भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर ज़हरीली आंसू गैस से हमला किया। शुक्रवार को भी राजधानी मनामा सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार के प्रदर्शन हुए थे।  ...