अहलेबैत (अ.) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार जापान की एक लेडी डाक्टर ने आज 17 अप्रैल को वहाँ के इमामे जुमा के दफ़्तर में धर्म बदल कर इस्लाम स्वीकार कर लिया।फूसाको कोनीशी (Fvsakv Konishi) लेडी डॉक्टर जापान के शहर टोयूना गाशी (Tvyvn Gashy) की रहने वाली हैं और दवा बनाने वाले कारखाने में काम करती हैं।यह औरत जो पहले बौद्ध धर्म की मानने वाली थी एक ईरानी परिवार अबुल क़ासिम चश्म ख़रूशान जो जापान में रहते हैं के घर आवागमन रखने के कारण इस्लाम से परिचित हो गई।जापान की यह लेडी डॉक्टर इस्लाम और शियत के बारे में रिसर्च और खोज के बाद इस शहर के इमामे जुमा हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन मुहम्मद तक़ी सरफ़ीपूर के दफ़तर में मुसलमान हुई और अपना नाम फातिमा रखा। इमामे जुमा हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन मुहम्मद तक़ी सरफ़ीपूर ने इस औरत को अंधेरे से निकल कर इस्लाम के नूर में प्रवेश करने पर बधाई दी।
16 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 410231
जापान की एक लेडी डाक्टर ने आज 17 अप्रैल को वहाँ के इमामे जुमा के दफ़्तर में धर्म बदल कर इस्लाम स्वीकार कर लिया