15 अप्रैल 2013 - 19:30
अमरीका में ताबड़तोड़ धमाके,लोगों पर ख़ौफ का साया

अमेरिकी शहर बॉस्टन में जारी मैराथन रेस, जॉन एफ़ कैनेडी लाइब्रेरी और म्युज़ियम में तीन अलग अलग बम धमाकों में 12 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए हैं......

अमेरिकी शहर बॉस्टन में जारी मैराथन रेस, जॉन एफ़ कैनेडी लाइब्रेरी और म्युज़ियम में तीन अलग अलग बम धमाकों में 12 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए हैं।अमेरिकी राज्य मेसा चूसेट्स के शहर बॉस्टन में जारी मैराथन रेस के आख़री लाइन पर दो धमाके हुए जिनकी आवाज़ दूर तक सुनी गई। धमाकों के बाद भगदड़ मच गई लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को घेर लिया धमाकों में 12 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए हैं जिनमें से कई एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका है।शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार बॉस्टन में वार्षिक मैराथन रेस जारी थी जिसमें 96 देशों के लगभग 27 हज़ार लोग शामिल थे। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेस के प्रतिभागी आख़री लाइन के पास पहुंचे तो सड़क के किनारे जोरदार धमाका हुआ। कुछ सेकंड बाद करीब ही एक और धमाका हुआ जिसके बाद अफ़रा तफ़री फैल गई।विस्फोट बहुत जोरदार थे जिनसे इमारतों के शीशे टूट गए और कई बिल्डिंग्स को नुकसान पहुंचा, धमाकों के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जाती है। घटना के बाद बॉस्टन में मोबाइल फोन सेवा बंद कर दी गई। सिक्योरिटी अफ़सरों ने प्रभावित इलाक़ा सील कर दिया और उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालात की निगरानी के लिए व्हाइट हाऊस में स्पेशल सेल भी स्थापित किया गया है। न्यूयार्क और वाशिंगटन सहित अन्य राज्यों में भी सुरक्षा बहुत कड़ी कर दी गई जबकि व्हाइट हाउस के आसपास का इलाक़ा बंद कर दिया गया।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दावा करने वाला प्रशासन धमाकों के बाद गंभीर संकट से जूझता नज़र आया और बॉस्टन शहर में उड़ानों और ट्रेनों के आवागमन को निलंबित कर दिया गया। धमाकों के बाद शेयर बाजार भारी मंदी का शिकार हो गया और न्यूयॉर्क और बॉस्टन में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।.............166