14 अप्रैल 2013 - 19:30
कुवैत में विरोध प्रदर्शन

कुवैती अमीर के अपमान के आरोप में कुवैत की संसद के पूर्व सदस्य मुस्लिम अलबराक को कारावास की सजा के आदेश के बाद सैकड़ों लोगों ने इस सजा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.....

कुवैत में सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की है।प्राप्त सूचना के अनुसार कुवैती अमीर के अपमान के आरोप में कुवैत की संसद के पूर्व सदस्य मुस्लिम अलबराक को कारावास की सजा के आदेश के बाद सैकड़ों लोगों ने इस सजा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि अगर इस तरह के ग़लत व अनन्यायपूर्ण आदेश वापस न लिए गए तो उनके खिलाफ कड़ा विरोध किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि कुवैत के पूर्व सांसद मुस्लिम अलबराक को इंटरनेट पर कुवैत का अपमान करने के आधार पर पांच साल कैद की सजा सुनाई गई है।.........166