फ़्रांस प्रेस सीरिया के उत्तरी नगर इदलिब में शनिवार को सीरियाई सेना के अभियान में कम से कम 18 आतंकवादी मारे गए।इसी प्रकार सीरिया में विदेश समर्थित आतंकवादियों के विरुद्ध सेना के जारी अभियान के क्रम में दमिश्क़ के बाबुलीन इलाक़े में सेना ने 12 आतंकवादियों को मार गिराया। सीरिया के पश्चिमोत्तरी नगर सराक़िब में सेना के हमले में कम से कम 50 आतंकवादी घायल हुए जबकि इससे पहले शुक्रवार को इसी नगर में सीरियाई सेना के अभियान में 50 आतंकवादी मारे गए थे।सीरिया में अशांति आरंभ होने के समय से पश्चिमी देश विशेष रूप से अमरीका, ब्रिटेन, और फ़्रांस अपने अरब घटकों के साथ ऐसी स्थिति में सीरियाई सरकार को गिराने की नीति अपनाए हुए हैं कि जिसे जनसमर्थन प्राप्त है। इस दौरान इन देशों द्वारा सीरियाई सरकार के विरोधियों को प्रशिक्षण, पैसों, शस्त्रों और रसद सहित हर प्रकार की सहायता जारी है।संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार के उल्लंघन की जांच करने वाली समिति की 130 पृष्ठों पर आधारित रिपोर्ट में आया है कि सीरिया के पड़ोसी देशों की ओर से सीरिया के आतंकवादी गुटों के लिए हथियार की सप्लाई जारी है। इस रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी देश और उसके क्षेत्रीय घटक देशों ने सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गुटों के लिए हल्के हथियारों के अलावा भारी मशीनगनें और एंटी एयरक्राफ़्ट तोपें भी सप्लाई की हैं।सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद ने जर्मन टेलीविजन से प्रसारित हालिया इंटरव्यू में कहा कि सीरियाई सरकार ने लड़ाई आरंभ नहीं की बल्कि मिलिटेंट्स गुट सीरियाई जनता को मार रहे हैं और देश की आधारभूत संरचना को ध्वस्त कर रहे हैं।.........166
सीरिया में अमेरिका, इस्राईल और सऊदी षड़यंत्रः
आतंकियों के विरूद्ध अभिमान में सीरियाई फ़ौज को बड़ी सफलता।
13 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 409177
सीरिया में विदेश समर्थित आतंकवादियों के विरुद्ध सेना के जारी अभियान के क्रम में दमिश्क़ के बाबुलीन इलाक़े में सेना ने 12 आतंकवादियों को मार गिराया......