13 अप्रैल 2013 - 19:30
इराक में दसियों आतंकवादी गिरफ्तार।

इराकी सैनिकों ने अपने इस अभियान में ६० से अधिक आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हथियारों और विस्फोटकों से भरे हुए ऐसे ट्रक भी पकड़ लिए हैं ......

इराकी सेना ने सीरिया की सीमा के निकट क्षेत्रों में दसियों आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इराक में सीरिया के टीवी चैनल के संवाददाता ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इराक की थल और वायुसेना ने सीरिया के साथ मिलने वाली अपनी सीमा के निकट क्षेत्रों में रविवार को भी आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान जारी रखा। इराकी रक्षा सूत्रों का कहना है कि इराकी सैनिकों ने जंगल में भाग जाने वाले आतंकवादियों को ख़त्म  करने के लिए उनके अस्थाई शिविरों पर भी आक्रमण किये।     इराकी सैनिकों ने अपने इस अभियान में ६० से अधिक आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हथियारों और विस्फोटकों से भरे हुए ऐसे ट्रक भी पकड़ लिए हैं जो भेजे जाने वाले थे। इस अभियान के दौरान अन्बार और मौसिल क्षेत्रों में से इराकी सेना ने कई आतंकवादी गिरफ्तार किये जबकि पांच आतंकवादी मारे गए हैं।