म्यांमार के शहर मंडाले में मुसलमानों की आबादी में आग लग गई जिसके नतीजे में दो सौ से ज़्यादा घर जलकर राख हो गए। लोकल लोगों का कहना है कि पुलिस तथ्यों को छिपाने की कोशिश कर रही है और मुसलमानों की आबादी में आग लगाई गई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद राहत कार्य भी देर से शुरू हुआ। अफ़सरों का कहना है कि आग रहस्यमय रूप से लगी जिसके नतीजे में दो सौ से ज़्यादा घर पूरी तरह से जल गए जबकि कई को नुकसान पहुंचा है लेकिन घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस से पूर्व राजधानी यांगून में मुसलमानों के एक स्कूल में अचानक आग लग गयी थी जिसमें कई दर्जन लोग मारे भी कई थे। उस समय भी लोकल लोगों ने बौद्ध चरमपंथियों पर आग लगाने का आरोप लगाया था। म्यांमार में बौद्ध चरमपंथी रोहिंग्या मुसलमानों को इस देश का नागरिक नहीं मानते और उन्हें सरकार का पूरा समर्थन हासिल है जिसके कारण हालिया दिनों में इस देश में व्यापक स्तर पर अल्पसंख्यकों का नरसंहार हुआ था।.........166
11 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 408566
म्यांमार के शहर मंडाले में मुसलमानों की आबादी में आग लग गई जिसके नतीजे में दो सौ से ज़्यादा घर जलकर राख हो गए.....