11 अप्रैल 2013 - 19:30
सीरिया में दर्जनों आतंकवादी मारे गए

सीरिया की सेना ने दमिश्क के निकट दमा और हम्स के पास अल-दारुल कबीरह सहित इस देश के विभिन्न इलाक़ों में दसियों सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया है.....

सीरिया की सेना ने देश में दसियों सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया है।अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने दमिश्क के निकट दमा और हम्स के पास अल-दारुल कबीरह सहित इस देश के विभिन्न इलाक़ों में दसियों सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया है, इस अभियान में कई आतंकवादी घायल भी हुये हैं।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना का इसी तरह इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में सशस्त्र आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।