इराक़ के उत्तरी इलाक़े में जुमे को एक बम ब्लास्ट में १२ लोग मारे गये। इराक़ के पुलिस और मेडिकल अफ़सरों के अनुसार बग़दाद के उत्तर में स्थिति बाक़ूबा में जुमे को एक मस्जिद के निकट ब्लास्ट में १२ लोग मारे गए। ग़ौरतलब है कि यह बम ब्लास्ट ऐसे अवसर पर किया गया है जब अगले साल देश में आम चुनाव का ऐलान किया गया है और जिसके कारण हिंसा बढ़ रही है। इराक़ी सूत्रों के अनुसार ब्लास्ट बाकूबा शहर के दक्षिण में उमर बिन अब्दुल अज़ीज़ मस्जिद में किया गया जिसके दौरान ३० लोग घायल हुए। इराक में चुनाव 20 अप्रैल को होने वाले हैं जो 2010 के बाद से देश में होने वाला पहला चुनाव होंगा। आंकड़ों के अनुसार, एक दर्जन से अधिक उम्मीदवारों को निशाना बनाया गया है। इराक़ी सूत्रों का कहना है कि इस देश में हिंसा के पीछे अमरीका और सऊदी अरब जैसे उसके कुछ सहयोगी देशों का हाथ है जो इस देश को अशांति बना कर अपने हितों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।........166
11 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 408537
इराक़ के पुलिस और मेडिकल अफ़सरों के अनुसार बग़दाद के उत्तर में स्थिति बाक़ूबा में जुमे को एक मस्जिद के निकट ब्लास्ट में १२ लोग मारे गए.......