9 अप्रैल 2013 - 19:30
बुरुण्डी के राष्ट्रपति पीरांक्रोन्ज़ा का ईरान दौरा

सुप्रीम लीडर ने ईरान और बुरुण्डी के संबंध में विकास का स्वागत करते हुए इस बात पर जोर दिया कि अफ्रीका संघ सभी अफ़्रीकी देशों के लिए शक्ति और ताक़त का एक केंद्र बन सकती है और ईरान इस संघ में अधिक से अधिक एकता का समर्थन करता है.....

इरना की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने बुरुण्डी के राष्ट्रपति पीरांक्रोन्ज़ा को जो मंगलवार को ईरान के दौरे पर आये थे को आधिकारिक तौर पर विदा किया। उन्होंने अपने इस दौरे के दौरान ईरान के साथ सहयोग के आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।इससे पहले बुरुण्डी के राष्ट्रपति ने सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई से मुलाकात की। ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर ने इस बैठक में कहा कि ईरान अफ़्रीकी देशों के विकास और प्रगति और उनके बीच गठबंधन का स्वागत करता है।सुप्रीम लीडर ने बुरुण्डी के राष्ट्रपति और उनके साथ प्रतिनिधिमंडल से भेंट में अफ्रीका देशों के राष्ट्रमंडल को लौटने और इन देशों के बीच फूट डालने के लिए कुछ यूरोपीय देशों और अमेरिका के शत्रुतापूर्ण कार्यवाही की ओर इशारा करते हुए उम्मीद जताई कि बुरुण्डी सहित अफ्रीका का भविष्य बेहतर और विकास व प्रगति से परिपूर्ण होगा, सुप्रीम लीडर ने ईरान और बुरुण्डी के संबंध में विकास का स्वागत करते हुए इस बात पर जोर दिया कि अफ्रीका संघ सभी अफ़्रीकी देशों के लिए शक्ति और ताक़त का एक केंद्र बन सकती है और ईरान इस संघ में अधिक से अधिक एकता का समर्थन करता है।बुरुण्डी के राष्ट्रपति ने ईरान और बुरुण्डी के अट्ठाइस वर्षीय संबंध की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके तेहरान दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के संबंधों में विकास की प्रक्रिया में तेजी लाना है।बुरुण्डी के राष्ट्रपति ने इस्लामी क्रांति के संस्थापक हज़रत इमाम खुमैनी रहमतुल्लाह के मज़ार पर हाज़री दी और मेहमानों की किताब में अपनी राय दर्ज कीं।उल्लेखनीय है कि बुरुण्डी के राष्ट्रपति एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर तेहरान पहुंचे थे।..........166