संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति परिषद के सदस्य तेहरान में सऊदी अरब के राजनयिक के हाथों होने वाली हत्या, सऊदी अरब में ईरानी राजनयिक की अड़तालीस घंटे की हिरासत, सऊदी अरब के राजनयिक के शराब पीने के पिछले रिकॉर्ड आदि पर चर्चा की है।अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः साइबर सेवा फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी रिपोर्टर क्लब के हवाले से दी गई रिपोर्ट के अनुसार 14 मार्च 2013 को तेहरान के आर्मी रोड पर एक घटना हुई जिसमें सऊदी अरब की दूतावास से जुड़ी राजनीतिक नंबर प्लेट (241,86) वाली एक होंडा कार प्राइड कार से टकरा गई, जिसके परिणाम स्वरूप एक ईरानी नागरिक जान से हाथ धो बैठा।यह ईरानी साल के आखरी दिन थे इसलिये यह विषय जहां सांसदों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित न करवा पाया वहीं मीडिया की नजरों से भी ओझल रहा, बस विदेश मंत्रालय ही था जिसे इस मामले से निपटना था।हालांकि इस दौरान एक सांसद ने नौरोज़ की छुट्टी की परवाह न करते हुए बिना किसी विशेष ड्यूटी के अपने संसद सदस्य होने की जिम्मेदारी अदा की और मामले की तह तक पहुँचे।आप संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति परिषद के सदस्य हैं, इसलिए, यह कहते हैं:'मुझे कोई विशेष आदेश नहीं मिला था लेकिन सांसद होने के नाते जब कोई सदस्य यह कदम उठा सकता है, मैंने मामले का पता लगाया और इस संबंध में काफी जानकारी प्राप्त की। यह जानकारी कहीं भी सामने नहीं लाई गयी हैं इसलिए कि उन्हें मैंने व्यक्तिगत तौर पर पुलिस, अस्पताल और दूसरे सम्बंधित लोगों से संपर्क करके इकठ्ठा किया है।'इसी के दृष्टिगत हम सांसद और नवीं संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति परिषद के सदस्य मेहदी दवानगरी के पास पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी और अन्य कई बातों का पता चल सके।उल्लेखनीय है कि सांसद चुने जाने से पहले मेहदी दवानगरी लंबे समय तक न्यायालय से जुड़े रहे हैं, घटना की जानकारी देते हुए कहते हैं:'14 मार्च को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर तेहरान में स्थित सऊदी अरब की दूतावास से जुड़ी एक राजनीतिक नंबर प्लेट वाली होंडा कार 86.241 आर्मी रोड (बुलवार अरतिश) पर पूर्व से पश्चिम की ओर जा रही थी कि शहीद महेल्लाती सिटी में स्थित एक सैन्य केंद्र के सामने खड़ी प्राइड गाड़ी से जा टकराई, गाड़ी लगभग साठ मीटर आगे उछल गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि प्राइड के ड्राईवर के सीने पर कड़ी चोटें आई और वह मौके पर ही मारा गया और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राजनीतिक नंबर प्लेट वाली कार इतनी जोर से सामने वाली गाड़ी से टकराई थी कि दूसरी कार का पीछे का हिस्सा दबकर ड्राइवर की सीट तक जा पहुंचा।'उन्होंने बताया:' प्रारंभिक जांच से ही राजनीतिक नंबर प्लेट वाली कार से वुडका नामक शराब की पांच बोतलें बरामद हुई हैं। जिनमें से एक टूट गई थी, एक खाली थी और तीन सही हालत में जब्त कर ली गईं। कार से शराब की बोतलें बरामद होने कारण दुर्घटना के तीन घंटे बाद यानी सुबह के आठ बजे इमाम हुसैन अस्पताल में ड्राइवर का अल्कोहल टेस्ट लिया गया जिससे उक्त राजनयिक के ख़ून में 2,87 प्रतिशत अल्कोहल की मौजूदगी का पता चला।यह आदमी सऊदी अरब की दूतावास से जुड़े 29 वर्षीय यासिर बिन मुहम्मद अली यमी है। राजनीतिक विज्ञान ग्रेजुएट यासिर दिसम्बर 2010 में ईरान आया और तेहरान में स्थित सऊदी अरब की दूतावास का कर्मचारी है। फरमानिया में रहने वाले यासिर ने क़ज़वीनी अंतर-राष्ट्रीय विश्वविद्धालय से फ़ारसी और अंग्रेजी का कोर्स किया है और फारसी पर पूरी महारत रखने के साथ साथ विभिन्न लोगों के साथ अच्छे संबंध रखता है।गुप्त नाइट क्लब से वापसीमेहदी दवानगरी कहते हैं कि राजनयिक आमतौर पर सुबह नौ बजे घर से कार्यालय के लिए निकलते हैं, ऐसे में सऊदी दूतावास के कर्मचारी का सुबह पौने छह बजे शहर की सड़कों पर घूमना और मेडिकल रिपोर्ट में 2,87 प्रतिशत अल्कोहल का खुलासा बताता है कि यह आदमी किसी नामालूम नाइट क्लब से वापस आ रहा था।सऊदी दूतावास की ओर से हर्जाने का भुगतान आवश्यक हैउन्होंने कहा कि आर्मी रोड पर अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति की अनुमति है जबकि यासिर 130 की गति से चल रहा था, गाड़ी के बीमे की तारीख भी सभी हो चुकी थी, इससे पता चलता है कि दूतावास के अधिकारियों की गाड़ियाँ आवश्यक मामलों की ओर ध्यान नहीं था इसलिए उनके द्वारा हर्जाने की अदाएगी आवश्यक है।विदेश मंत्रालय जल्द से जल्द सऊदी राजनयिक को भेज दे।उन्होंने कहा कि अंतर-राष्ट्रीय कानून के अंतर्गत राजनियकों को छूट प्राप्त है और हम अंतरराष्ट्रीय नियमों और शर्तों के पाबंद हैं इसलिए इस सम्बंध में कोई कदम उठाने से असमर्थ हैं यही कारण है कि न्यायालय ने भी कोई कार्यवाही नहीं की है। इसलिए विदेश मंत्रालय को चाहिए कि जल्द से जल्द सऊदी राजनयिक को देश से निकल जाने के आदेश जारी करे।सऊदी राजनयिक पहले भी शराब पीता रहा है।दवानगरी बताते हैं कि चूंकि छुट्टियों में इस मामले की छानबीन कर रहा था तो मैंने उसके रिकार्ड का भी पता लगाया। इस दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि यह आदमी अधिक शराब पीने के कारण कई बार तेहरान अस्पतालों में भर्ती हुआ है और एक बार तो उसकी हालत इतनी बुरी थी कि विशेष विमान द्वारा सऊदी अरब ले जाया गया।सऊदी सरकार अपने राजनयिक के विरूद्ध कार्यवाई करे।उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि विदेश मंत्रालय जल्दी ही ऐसे आदमी को देश से निकाल देगी और सऊदी सरकार भी अंतर-राष्ट्रीय क़ानूनों का पालन करते हुए अपने राजनयिक के विरूद्ध कार्यवाई करेगी।ख़ादेमुल हरमैन होने की दावेदार सऊदी सरकार अपने राजनयिक के शराब पीने पर क्या बहाना पेश करेगी? ईरान ही नहीं बल्कि अक्सर इस्लामी देशों में शराब पीना अपराध है ऐसे में एक मुस्लिम देश होने के नाते से सऊदी अरब इस मामले पर कोई ऐक्शन नहीं लेगा?सऊदी सरकार को ईरानी जनता से माफी मांगनी चाहिएइस्लामी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति परिषद के सदस्य का कहना था कि सऊदी सरकार को इस्लामी रिपब्लिक ईरान की सरकार और जनता दोनों से माफी मांगने के साथ साथ सऊदी जनता से भी एक शराबी को उनका राजनयिक तय करने पर माफी मांगनी चाहिए।ईरानी राजनयिक 48 घंटे सऊदी हिरासत में रहा।मेहदी दवानगरी ने मीडिया की नजरों से ओझल रहे एक और मामले से पर्दा उठाते हुए कहा:'कुछ महीने पहले जब सऊदी अरब में विद्रोह हुआ तो वहां रहने वाले एक ईरानी राजनयिक, एक सरकार विरोधी प्रदर्शन के पास से गुज़रते हुए थोड़ी देर के लिए वहां रुक गया था और प्रदर्शनकारियों को देखने लगा तो सऊदी पुलिस ने अंतर-राष्ट्रीय समझौतों का ख़्याल न रखते हुए जिनके अंतर्गत राजनयिकों को उन्मुक्ति प्राप्त है और उसे गिरफ्तार कर लिया और फिर 48 घंटे की हिरासत के बाद जेल से सीधे एयरपोर्ट पहुंचाया और देश से निकाल दिया। यह कदम अंतरराष्ट्रीय समझौतों का खुला उल्लंघन है।'अंत में उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास पूरी तरह जारी है और बहुत जल्दी ही और अधिक जानकारी पेश की जाएगी।.........166
9 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 407819
संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति परिषद के सदस्य तेहरान में सऊदी अरब के राजनयिक के हाथों होने वाली हत्या, सऊदी अरब में ईरानी राजनयिक की अड़तालीस घंटे की हिरासत, सऊदी अरब के राजनयिक के शराब पीने के पिछले रिकॉर्ड आदि पर चर्चा की है......