6 अप्रैल 2013 - 19:30
बहरैनी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया।

बहरैन की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने इस मुल्क में शांतिपूर्ण तरीक़े से विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला किया .........

बहरैन की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने इस मुल्क में शांतिपूर्ण तरीक़े से विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला किया है। प्रेस टीवी के अनुसार आले ख़लीफ़ा की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ द्वारा किये गए इस हमले में एक आदमी बुरी तरह से घायल हो गया।  उस दवान के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इन सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने जिन्हे सऊदी अरब के सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ का भी खुला समर्थन हासिल है शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया।  यह प्रदर्शनकारी अपने मूल अधिकारों की प्राप्ति तथा मुल्क में तानशाही सिस्टम को ख़त्म किये जाने की मांग कर रहे थे।  ग़ौरतलब है कि शनिवार को बहरैन की राजधानी मनामा में प्रदर्शनकारियों ने अपने शांतिपूर्ण अभियान को आगे भी जारी रखने पर जोर दिया।.........166