5 अप्रैल 2013 - 19:30

सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र और अरब लीग के प्रतिनिधि अख़ज़र इब्राहीमी सीरियाई संकट के बारे में बातचीत के लिए बैरूत हैं....

सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र और अरब लीग के प्रतिनिधि अख़ज़र इब्राहीमी सीरियाई संकट के बारे में बातचीत के लिए बैरूत हैं।सूचना के अनुसार सीरिया मामलों में संयुक्त राष्ट्र और अरब लीग के संयुक्त प्रतिनिधि अख़ज़र इब्राहीमी सीरियाई संकट के बारे में बातचीत के लिए काहेरा से लेबनान की राजधानी बैरूत हैं। वह सीरिया संकट के बारे में लेबनानी अधिकारियों से बातचीत के लिए आज सुबह काहेरा से बैरूत गए। अखज़र इब्राहीमी ने काहिरा में इस्लामी सहयोग संगठन, और आई सी, महासचिव अकमल उद्दीन एहसान ओगलो के साथ हुई बैठक में सीरिया की ताज़ा स्थिति के बारे में वार्ता की। जानकारी के मुताबिक अखज़र इब्राहीम ने सीरिया संकट के राजनीतिक और शांतिपूर्ण समाधान की कोशिशें जारी रहने पर जोर दिया।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 से अमेरिका, ज़ायोनी शासन, ब्रिटेन, फ्रांस, तुर्की, सऊदी अरब और कतर के समर्थित विभिन्न देशों के आतंकवादियों ने सीरिया के कुछ क्षेत्रों में अशांति फैला रखी है और वह इस्राईल के खिलाफ प्रतिरोध के मुख्य धुरी सीरिया की बश्शार असद सरकार पतन की कोशिश कर रहे हैं।