प्रेस टीवी के अनुसार, शनिवार को अलमाती में ग्रुप 5+1 के साथ एटमी बातचीत के दूसरे दिन तीसरे और चौथे चरण की बातचीत में ईरान ने अपने प्रस्तावों का विवरण पेश किया।ग्रुप 5+1 के प्रतिनिधि अपने देशों की सरकारों से विचार विमर्श के बाद ईरान के प्रस्तावों का जवाब देंगे।प्राप्त सूचना के अनुसार, दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के बीच अगले चरण की बातचीत कब और कहाँ हैगी इसके लिये सहमति नहीं बन सकी है। ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच क़ज़ाक़िस्तान के शहर अलमाती में जुमे को एटमी बातचीत शुरू हो हुई थी कि जो शनिवार को भी जारी रही। अभी तक इस बातचीत के नतीजे के बारे में अधिक जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। इससे पूर्व ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के उप सचिव अली बाक़ेरी ने दूसरे चरण की बातचीत की समाप्ति पर प्रेस रिपोर्टरों से बात करते हुए कहा था कि ईरानी बातचीत करने वाली टीम के प्रमुख मिस्टर जलीली ने, मास्को के समग्र पैकेज के अंतर्गत दूसरे पक्ष को कुछ नए सुझाओ दिए हैं जिनका ग्रुप 5+1 ने स्वागत किया है।उन्होंने बताया कि ईरान ने इन प्रस्तावों में मास्को के समग्र पैकेज को अमली बनाने के लिये सुझाव दिए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की बातचीत में ग्रुप 5+1 के प्रतिनिधियों ने ईरान के पैकेज के संबंध में अपनी शंकाएं प्रस्तुत कीं और ईरानी टीम के प्रमुख ने उन सभी का विस्तार से उत्तर दिया।ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, ग्रुप 5+1 की ओर से प्रमुख बातचीत करने वाले यूरोपीय संघ की विदेश मामलों की प्रमुख कैथरीन एश्टोन ने शनिवार की शाम अलमाती में पांचवें चरण की बातचीत की मांग की।
5 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 406548
शनिवार को अलमाती में ग्रुप 5+1 के साथ एटमी बातचीत के दूसरे दिन तीसरे और चौथे चरण की बातचीत में ईरान ने अपने प्रस्तावों का विवरण पेश किया