2 अप्रैल 2013 - 19:30

फिलिस्तीनियों ने आज अधिकृत बैतुल मुक़द्दस के निकट स्थित एक क्षेत्र "अबूदीस" मैं मुयस्सरह अबूहमदिया की शहादत के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया.....

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने एक फिलिस्तीनी को शहीद कर दिया है। फिलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार फिलिस्तीनियों ने आज अधिकृत बैतुल मुक़द्दस के निकट स्थित एक क्षेत्र "अबूदीस" मैं मुयस्सरह अबूहमदिया की शहादत के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जिस पर ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने हमला कर दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों के हमले में एक फिलिस्तीनी शहीद हो गया। ज़ायोनी सैनिकों के हमले में दसियों फिलिस्तीनी भी घायल हुए और 11 फिलिस्तीनियों को ज़ायोनी सैनिकों ने गिरफ्तार किया।