इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि इस महीने अलमाती में प्रस्तावित वार्ता, अमेरिका की सच्चाई परखने की कसौटी है।तसनीम समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने आलमाती में गत फरवरी में होने वाले बातचीत को सकारात्मक बताया और कहा कि अभी इच्छित परिणाम तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना है। ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा कि अमेरिका परमाणु मामले की आड़ में अपने अवैध हितों की पूर्ति हेतु ईरान पर दबाव डाल रहा है और अलमाती में अगली वार्ता ईरान के संबंध में अमेरिका की सच्चाई को स्पष्ट कर देंगी। ईरान का कहना है वह अपने शांतिपूर्ण परमाणु अधिकार को कभी नहीं छोड़ेगा । उल्लेखनीय कज़ाकिस्तान के अलमाती नगर में अप्रैल महीने में ही ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य दूसरे चरण की बातचीत होने वाले है। फरवरी में पहले चरण की वार्ता को दोनों पक्षों ने सकारात्मक बताया था। हालिया कुछ दिनों पूर्व तुर्की के इस्तांबूल नगर में दोनों पक्षों के मध्य विशेषज्ञ स्तर की बैठक के दौरान अलमाती-२ वार्ता के एजेन्डे पर चर्चा हो चुकी है।
1 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 405314
इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि इस महीने अलमाती में प्रस्तावित वार्ता, अमेरिका की सच्चाई परखने की कसौटी है............